Showing posts with label भारतीय नौसेना. Show all posts
Showing posts with label भारतीय नौसेना. Show all posts

भारतीय नौसेना में 12 वी पास के लिए 2800 पदों की भर्ती

भारतीय नौसेना 2800 पदों के लिए 15 जुलाई से करें आवेदन भारतीय नौसेना ने 01/2022 भा ( नवंबर 22 ) बैच के लिए अविवाहित पुरुष और महिला अभ्यर्थियों से अग्निवीर एसएसआर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है । इस भर्ती के जरिए कुल 2800 पदों को भरा जाएगा । कुल पदों में से 560 पद महिलाओं के लिए हैं । गणित और भौतिकी एवं रसायन विज्ञान / जीव विज्ञान / कम्प्यूटर साइंस विषयों में से किसी एक विषय के साथ 12 वीं उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं । इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होगी । नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें । 
आयु सीमा 
जिन अभ्यर्थियों का जन्म 1 नवंबर , 1999 से 30 अप्रेल , 2005 ( दोनों तिथियां शामिल ) के बीच हुआ हो , वे आवेदन कर सकते हैं । अभ्यर्थियों को कोई आरक्षण नहीं दिया जाएगा। 
22 जुलाई अंतिम तिथि 
अभ्यर्थियों अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट Joinindiannavy.gov.in पर लॉगिन कर 22 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं । इन पदों के लिए का चयन लिखित परीक्षा , शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण ( पीएफटी ) , चिकित्सा परीक्षण , दस्तावेज सत्यापन ( डीवी ) और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा ।