सैनिक स्कूल झुंझुनूं में विभिन्न 12 पदों पर निकलीं नौकरियां

सैनिक स्कूल , झुंझुनूं ने विभिन्न पदों पर 12 रिक्तियां निकाली हैं । इनके तहत टीजीटी के 4 पदों पर , आर्ट मास्टर के 1 पद पर , म्यूजिक टीचर के 1 पद पर , काउंसलर के 1 पद पर , ऑफिस सुप्रिंटेंडेंट के 1 पद पर , यूडीसी के 1 पद पर , एलडीसी के 1 पद पर , ड्राइवर के 1 पद पर और वॉर्ड बॉय के 1 पद पर भर्ती की जाएगी । 
इन अलग - अलग पदों के लिए अलग - अलग शैक्षणिक योग्यताएं और सैलेरी तय की गई हैं , जिसकी जानकरी स्कूल की वेबसाइट पर उपलब्ध है । 
साथ ही , आवेदकों की न्यूनतम और अधिकतम उम्र का निर्धारण 30 जुलाई , 2022 से किया जाएगा । इन पदों पर योग्य आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा , स्किल टेस्ट , प्रेक्टिकल टेस्ट और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा । इच्छुक व योग्य आवेदकों को सैनिक स्कूल , झुंझुनूं की वेबसाइट https://ssjhunjhunu.com/ से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर 21 मई , 2022 तक स्कूल के पते पर ऑफलाइन जमा करवाना होगा ।

NTA ने नीट 2022 के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ( एनटीए ) ने यूजी मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए होने वाली नीट यूजी 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है । बी.एससी नर्सिंग अभ्यर्थियों द्वारा किए गए अनुरोध के चलते एनटीए ने तिथि आगे बढ़ाई है । 
15 मई तक करें आवेदन : जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है , वे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर लॉगिन कर 15 मई ( रात 9 बजे ) तक आवेदन कर सकते हैं । 

आवेदन शुल्क भरने की भी अंतिम तिथि 15 मई ( रात 11.50 बजे ) है । 

आखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान , रायपुर सीनियर रेजीडेंट के 138 पदों पर नौकरी के अवसर

आखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( एम्स ) , रायपुर ने विभिन्न विभागों के लिए सीनियर रेजीडेंट ( गैर - शैक्षणिक ) (ग्रुप ए ) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं । इस भर्ती के जरिए कुल 138 पदों को भरा जाएगा । इनमें सामान्य , ईडब्ल्यूएस , ओबीसी , एससी और एसटी अभ्यर्थियों के लिए क्रमशः 32 , 14 , 48 , 30 और 14 पद हैं । कुल पदों में से 5 पद दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी आरक्षित हैं । सामान्य , ओबीसी , ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपए भरने होंगे । 
आयु सीमा 
आवेदन मिलने की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए । आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी । 
9 मई तक करें आवेदन अभ्यर्थी आवेदन करें

लिंक https://forms.gle/RVKyDyJ2n4aTPtb9A पर क्लिक करके 9 मई तक आवेदन कर सकते हैं । लिंक एम्स की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है । लिखित परीक्षा / इंटरव्यू All India Institute of Medical Sciences , Tatibandh , GE Road , Raipur में आयोजित की जाएगी । परीक्षा तिथि बाद में जारी की जाएगी । 

BIS Recruitment 2022 new 276 post | ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स ट ( बीआइएस ) 276 पद में आवेदन करें

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स ट ( बीआइएस ) ने 276 विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मंगवाए हैं । इनमें एडमिनिस्ट्रेशन एंड फाइनेंस पोस्ट्स और लेबोरेट्री टेक्निकल पोस्ट्स शामिल हैं । 
आवेदक 9 मई , 2022 को रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं । क्या है योग्यता : विभिन्न पदों के लिए अलग - अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं , जिनकी जानकारी वेबसाइट www.bis.gov.in पर उपलब्ध है । 

इसके साथ ही , इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा भी निर्धारित की गई है , जो 27 वर्ष से 56 वर्ष के बीच रखी गई है । चयन प्रक्रिया : चयन ऑनलाइन परीक्षा के जरिए किया जाएगा । यह ऑनलाइन परीक्षा कुल 120 मिनट की अवधि की होगी । इसमें 150 मार्क्स के कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे । चयन प्रक्रिया की अगली स्टेज में जाने के लिए आवेदकों को इस परीक्षा में न्यूनतम 50 फीसदी मार्क्स लाने होंगे । 

कैसे करें आवेदन
आवेदक वेबसाइट www.bis.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं । साथ ही , असिस्टेंट डायरेक्टर ( हिंदी , एडमिनिस्ट्रेशन एंड फाइनेंस , मार्केटिंग एंड कंज्यूमर अफेयर्स ) के पदों के लिए 800 रुपए और अन्य पदों के लिए 500 रुपए की आवेदन फीस देनी होगी । 

वेबसाइट https : // nchmjee.nta.nic.in/ पर आवेदन कर सकते हैं । आवेदन फॉर्म केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे । 

सहायक फिटर सहित 367 पदों के लिए निकली भर्ती

दिल्ली परिवहन निगम  ( डीटीसी ) ने अनुभाग अधिकारी ( विद्युत ) , अनुभाग अधिकारी ( सिविल ) , सहायक इलेक्ट्रीशियन , सहायक फिटर ( आर एंड एम ) और सहायक फोरमैन ( आर एंड एम ) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है । इस भर्ती के जरिए कुल 367 पदों को भरा जाएगा । इनमें से अनुभाग अधिकारी ( विद्युत ) , अनुभाग अधिकारी ( सिविल ) , सहायक पद हैं । इलेक्ट्रीशियन , सहायक फिटर ( आर एंड एम ) और सहायक फोरमैन ( आर एंड एम ) के क्रमश : 2 , 8 , 70 , 175 और 112 पद है।
4 मई अंतिम तिथि 

अनुभाग अधिकारी ( एसओ ) पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है , जबकि अन्य पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 अप्रेल से शुरू होगी । 

अभ्यर्थी dtc.delhi.gov.in पर लॉगिन कर एसओ पदों के लिए 11 मई , जबकि अन्य पदों के लिए 4 मई तक आवेदन कर सकते हैं । आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए ।