Government Jobs in India as Central and State Government, Universities, Public Sector Companies and Banks, jobs, vacancy, opportunity, solved paper, ssc, upsc, psc, general knowledge, quest. ans. result, CBSC
सैनिक स्कूल झुंझुनूं में विभिन्न 12 पदों पर निकलीं नौकरियां
सैनिक स्कूल , झुंझुनूं ने विभिन्न पदों पर 12 रिक्तियां निकाली हैं । इनके तहत टीजीटी के 4 पदों पर , आर्ट मास्टर के 1 पद पर , म्यूजिक टीचर के 1 पद पर , काउंसलर के 1 पद पर , ऑफिस सुप्रिंटेंडेंट के 1 पद पर , यूडीसी के 1 पद पर , एलडीसी के 1 पद पर , ड्राइवर के 1 पद पर और वॉर्ड बॉय के 1 पद पर भर्ती की जाएगी ।
इन अलग - अलग पदों के लिए अलग - अलग शैक्षणिक योग्यताएं और सैलेरी तय की गई हैं , जिसकी जानकरी स्कूल की वेबसाइट पर उपलब्ध है ।
साथ ही , आवेदकों की न्यूनतम और अधिकतम उम्र का निर्धारण 30 जुलाई , 2022 से किया जाएगा । इन पदों पर योग्य आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा , स्किल टेस्ट , प्रेक्टिकल टेस्ट और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा । इच्छुक व योग्य आवेदकों को सैनिक स्कूल , झुंझुनूं की वेबसाइट https://ssjhunjhunu.com/ से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर 21 मई , 2022 तक स्कूल के पते पर ऑफलाइन जमा करवाना होगा ।
NTA ने नीट 2022 के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ( एनटीए ) ने यूजी मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए होने वाली नीट यूजी 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है । बी.एससी नर्सिंग अभ्यर्थियों द्वारा किए गए अनुरोध के चलते एनटीए ने तिथि आगे बढ़ाई है ।
15 मई तक करें आवेदन : जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है , वे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर लॉगिन कर 15 मई ( रात 9 बजे ) तक आवेदन कर सकते हैं ।
आवेदन शुल्क भरने की भी अंतिम तिथि 15 मई ( रात 11.50 बजे ) है ।
आखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान , रायपुर सीनियर रेजीडेंट के 138 पदों पर नौकरी के अवसर
आखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( एम्स ) , रायपुर ने विभिन्न विभागों के लिए सीनियर रेजीडेंट ( गैर - शैक्षणिक ) (ग्रुप ए ) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं । इस भर्ती के जरिए कुल 138 पदों को भरा जाएगा । इनमें सामान्य , ईडब्ल्यूएस , ओबीसी , एससी और एसटी अभ्यर्थियों के लिए क्रमशः 32 , 14 , 48 , 30 और 14 पद हैं । कुल पदों में से 5 पद दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी आरक्षित हैं । सामान्य , ओबीसी , ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपए भरने होंगे ।
आयु सीमा
आवेदन मिलने की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए । आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी ।
9 मई तक करें आवेदन अभ्यर्थी आवेदन करें
लिंक https://forms.gle/RVKyDyJ2n4aTPtb9A पर क्लिक करके 9 मई तक आवेदन कर सकते हैं । लिंक एम्स की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है । लिखित परीक्षा / इंटरव्यू All India Institute of Medical Sciences , Tatibandh , GE Road , Raipur में आयोजित की जाएगी । परीक्षा तिथि बाद में जारी की जाएगी ।
BIS Recruitment 2022 new 276 post | ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स ट ( बीआइएस ) 276 पद में आवेदन करें
ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स ट ( बीआइएस ) ने 276 विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मंगवाए हैं । इनमें एडमिनिस्ट्रेशन एंड फाइनेंस पोस्ट्स और लेबोरेट्री टेक्निकल पोस्ट्स शामिल हैं ।
आवेदक 9 मई , 2022 को रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं । क्या है योग्यता : विभिन्न पदों के लिए अलग - अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं , जिनकी जानकारी वेबसाइट www.bis.gov.in पर उपलब्ध है ।
इसके साथ ही , इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा भी निर्धारित की गई है , जो 27 वर्ष से 56 वर्ष के बीच रखी गई है । चयन प्रक्रिया : चयन ऑनलाइन परीक्षा के जरिए किया जाएगा । यह ऑनलाइन परीक्षा कुल 120 मिनट की अवधि की होगी । इसमें 150 मार्क्स के कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे । चयन प्रक्रिया की अगली स्टेज में जाने के लिए आवेदकों को इस परीक्षा में न्यूनतम 50 फीसदी मार्क्स लाने होंगे ।
कैसे करें आवेदन :
आवेदक वेबसाइट www.bis.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं । साथ ही , असिस्टेंट डायरेक्टर ( हिंदी , एडमिनिस्ट्रेशन एंड फाइनेंस , मार्केटिंग एंड कंज्यूमर अफेयर्स ) के पदों के लिए 800 रुपए और अन्य पदों के लिए 500 रुपए की आवेदन फीस देनी होगी ।
वेबसाइट https : // nchmjee.nta.nic.in/ पर आवेदन कर सकते हैं । आवेदन फॉर्म केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे ।
Subscribe to:
Posts (Atom)